छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 61 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद कॉलोनी के मुख्य गेट पर ED की ओर से नोटिस भी चस्पा किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, विट्ठल कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बेचे जा चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से बाहर रखा गया है। बाकी 355 प्लॉटों को ED ने अपने कब्जे में लिया है। इनमें एक व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है।
शराब घोटाले की कमाई से संपत्ति खरीदने का आरोप
ED की जांच में आरोप लगाया गया है कि छत्तीसगढ़ में हुए करीब 3 हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम का इस्तेमाल जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदने में किया गया था। जांच एजेंसी का दावा है कि चैतन्य बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष स्तर पर सक्रिय थे और अवैध लेन-देन से जुड़े पैसों का हिसाब रखते थे। इसी आधार पर उनकी संपत्तियों को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।
मार्च में मिली थी कुर्की की मंजूरी
इस मामले में ED ने 10 नवंबर 2025 को चैतन्य बघेल से जुड़ी संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद 8 दिसंबर 2025 को PMLA के निर्णायक प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई। 19 मार्च 2026 को सुनवाई के बाद प्राधिकरण ने ED की कार्रवाई को सही ठहराया। वहीं, 23 मार्च 2026 को जारी आदेश में करोड़ों रुपये की संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी दी गई।
भिलाई स्थित आवास पर भी चस्पा हुआ था नोटिस
ED की कार्रवाई केवल विट्ठल कॉलोनी तक सीमित नहीं रही। चैतन्य बघेल के भिलाई-3 स्थित मानसरोवर आवासीय परिसर के घर की बाहरी दीवार पर भी कार्रवाई से संबंधित नोटिस चस्पा किया गया था। आदेश में भिलाई का आवासीय मकान, दुर्ग की व्यावसायिक संपत्ति, बैंक में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट और पाटन तहसील के ग्राम कुरुदीह में स्थित कृषि भूमि का भी उल्लेख किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद चैतन्य बघेल से जुड़ी संपत्तियों पर ED की कानूनी कार्रवाई और तेज हो गई है। हालांकि, PMLA के आदेश के खिलाफ चैतन्य बघेल के पास अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील करने का विकल्प भी मौजूद है। इसके लिए निर्धारित 45 दिनों की समय-सीमा दी गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.