समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

दुर्ग के भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, BAMS की 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता खुला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग स्थित भारती आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में BAMS की 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति देने से इनकार करने वाले राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (NCISM) के आदेश को निरस्त कर दिया है। जस्टिस अमिमंद किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/30024112026100008.jpeg

हाईकोर्ट ने कॉलेज को 25 नवंबर से शुरू होने वाली स्टेट वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग में शामिल करने का निर्देश दिया है। इससे कॉलेज की सभी 100 स्वीकृत सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। प्रवेश की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित है।

मामले के अनुसार, कॉलेज वर्ष 2016-17 से BAMS पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है और उसे पहले 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिलती रही है। हालांकि, निरीक्षण के दौरान सामने आई कथित कमियों के आधार पर आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कॉलेज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

कॉलेज प्रबंधन ने अपनी याचिका में बताया कि 1 दिसंबर 2025 को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत कर पहले बताई गई कमियों को दूर करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद 26 फरवरी 2026 को आयोग की दो सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य की अनुपस्थिति को लेकर भी विवाद सामने आया।

आयोग ने 19 मार्च को नोटिस जारी कर कॉलेज पर असहयोग का आरोप लगाया। इसके बाद कॉलेज ने अपना जवाब और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। कॉलेज ने आयोग के प्रवेश रोकने संबंधी आदेश को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि कॉलेज को पहले ही विस्तारित अनुमति मिल चुकी थी। ऐसे में कमियों का उचित आकलन और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्रवेश रोकना उचित नहीं था। अदालत ने यह भी कहा कि कॉलेज की ओर से बताई गई कमियों का सही तरीके से आकलन नहीं किया गया और प्राचार्य की अनुपस्थिति को लेकर दिए गए स्पष्टीकरण को खारिज करने के ठोस कारण भी सामने नहीं रखे गए।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कॉलेज को निरीक्षण के दौरान पूरा सहयोग करना होगा। यदि कोई कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो सक्षम प्राधिकारी को कॉलेज को उचित समय देकर सुनवाई का अवसर देना होगा। इसके बाद ही कारण सहित आदेश पारित किया जा सकेगा।

अदालत ने कॉलेज को 25 नवंबर से शुरू होने वाली स्टेट वैकेंसी राउंड की काउंसलिंग में शामिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही आयोग को कॉलेज और उससे जुड़े शिक्षण अस्पताल का नए सिरे से निरीक्षण करने की छूट भी दी गई है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश से कॉलेज को न्यूनतम आवश्यक मानकों के पालन से स्थायी छूट नहीं मिलती है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.