दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों में 402 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कुल 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। संगठन के कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाने की बात कह रहे हैं।
प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां की गई हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह, दुर्ग एसएसपी और निगम अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
362 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन
जिले में कुल 40,212.70 लाख रुपये यानी करीब 402.12 करोड़ रुपये की लागत के 362 विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 11,858.75 लाख रुपये की लागत के 39 कार्य पूरे हो चुके हैं, जिनका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 28,353.95 लाख रुपये की लागत के 323 कार्यों का भूमिपूजन कर शुरुआत की जाएगी।
नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:
- भिलाई नगर निगम: 1,341.35 लाख रुपये की लागत के 23 कार्यों का लोकार्पण और 5,495.73 लाख रुपये के 182 कार्यों का भूमिपूजन होगा।
- भिलाई-चरोदा नगर निगम: 6,516.75 लाख रुपये के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4,114.581 लाख रुपये के 97 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
- रिसाली नगर निगम: 3,956.34 लाख रुपये के 2 कार्यों का लोकार्पण और 2,955.20 लाख रुपये के 22 कार्यों का भूमिपूजन होगा।
- अहिवारा नगर पालिका: 44.31 लाख रुपये के 3 कार्यों का लोकार्पण और 2,156.41 लाख रुपये के 7 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है।
सड़क, पेयजल और अन्य विकास कार्य भी शामिल
इन विकास कार्यों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के 12,170.03 लाख रुपये की लागत के 6 कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 469.19 लाख रुपये के 6 कार्य भी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा कृषि विपणन मंडी बोर्ड के 674.17 लाख रुपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 247.23 लाख रुपये और गृह निर्माण एवं विकास से जुड़े 71.41 लाख रुपये के कार्य भी कार्यक्रम में शामिल हैं।
खुर्सीपार चौक पर NSUI करेगी विरोध
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान NSUI ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाने की तैयारी में हैं। NSUI की ओर से कहा गया है कि विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे दावों पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान संगठन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।
फिलहाल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं। एक ओर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर NSUI के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.