दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी, जिला दुर्ग द्वारा 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले हित चिंतक अभियान का शुभारंभ रविवार को मानस कॉम्प्लेक्स, दुर्ग में किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री प्रज्ञा महला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी संगठन के विस्तार, मजबूती और समाज में संगठन की सक्रिय भूमिका को लेकर उपस्थित बहनों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में सुश्री प्रज्ञा महला ने हित चिंतक अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और अधिक से अधिक हिंदू बंधुओं को अभियान से जोड़ना आवश्यक है। उनके मार्गदर्शन से उपस्थित मातृशक्तियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्रीमान रवि गर्ग जी, प्रांत ट्रस्ट प्रमुख तथा मातृशक्ति की प्रांत संयोजिका श्रीमती शशि वंछोर की गरिमामयी उपस्थिति रही। हित चिंतक अभियान के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों का प्रवास भी रहा, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, विभाग संयोजिका रानी साहू, जिला सत्संग प्रमुख कुसुम सिंह, जिला सेवा प्रमुख ललिता सिंह, दुर्ग नगर संयोजिका रेनू सिंह एवं भिलाई नगर संयोजिका किरण सिंह सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हित चिंतक अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया। यह अभियान 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक जिले में संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.