दुर्ग के मोहित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस बार राहुल मीणा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर धमकी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
गैंगस्टर अमन साहू के नाम से किए गए इस पोस्ट में दावा किया गया है कि इससे पहले महादेव सट्टा ऐप के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर से 200 करोड़ रुपये और प्रमोटर नीतीश दीवान से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। पोस्ट में रायपुर स्थित पीआरए ग्रुप के दफ्तर पर हुई फायरिंग का भी जिक्र किया गया है।
पुर्तगाल के नंबर से दी गई धमकी
जानकारी के मुताबिक, शशांक चोपड़ा को पुर्तगाल के नंबर से व्हाट्सएप कॉल, मैसेज और धमकी भरा ऑडियो भेजा गया था। कॉल करने वाले ने खुद को जेल में बंद सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह और बंबीहा गैंग से जुड़ा राहुल उर्फ मीणा बताया। आरोपी ने चोपड़ा पर शराब घोटाले से पैसा कमाने का आरोप लगाते हुए 15 करोड़ रुपये की मांग की और रकम देने के लिए पांच दिन का समय दिया। गैंग ने दावा किया कि उसका नेटवर्क कई देशों में फैला हुआ है, हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
जेल में बंद है फायरिंग का मास्टरमाइंड
रायपुर पुलिस के मुताबिक, इसी गैंग ने पहले झारखंड में पीआरए और आरटीसी ग्रुप से रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर रायपुर स्थित पीआरए ग्रुप के दफ्तर पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गैंग के मुख्य सदस्य सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को झारखंड एटीएस ने 23 अगस्त 2025 को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया था। बाद में उसे रायपुर लाया गया और फिलहाल वह जेल में बंद है।
वहीं, गैंग का सरगना अमन साव उर्फ अमन साहू 11 मार्च 2025 को झारखंड के पलामू में पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को जोड़ने का आरोप
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग 18 से 25 साल के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने नेटवर्क से जोड़ता था। इसके लिए फर्जी आधार कार्ड और सिम का इस्तेमाल किया जाता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोबाइल और सिम तोड़कर फेंक देते थे, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। फिलहाल इस धमकी और रंगदारी के मामले में पुलिस जांच जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.