छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल में दिसंबर में होने वाले नगर पालिका चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी ताकत दिखाई। रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान अरुण साव ने मानस भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और अधिकारियों को अगले दिन से ही काम शुरू करने के निर्देश दिए।
पार्षदों को जिताने की अपील
निकाय चुनाव को लेकर अरुण साव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए अधिक से अधिक भाजपा पार्षदों को जिताना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाने की बात कही।
प्रधानमंत्री की अपील का किया समर्थन
अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीदने को लेकर की गई अपील का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी देशवासियों से कोई आग्रह करते हैं, तो वह जनता के हित में होता है।
शहरों के विकास पर कही बात
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यक्रम के दौरान अरुण साव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता सत्ता में रहते हुए संविधान को नुकसान पहुंचाते रहे और अब सत्ता से बाहर होने के बाद संविधान की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.