होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग में दो चरणों में होगा सेवा मेरा योगदान उत्सव, सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, दान और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां होंगी आयोजित
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग, 23 सितंबर 2026। जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान उत्सव का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले के नगरीय निकायों में 23 से 25 सितंबर तथा 1 से 8 अक्टूबर 2026 तक सेवा मेरा योगदान उत्सव आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार स्वच्छता, अन्न एवं वस्त्र दान, शिक्षा सहयोग, कौशल प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
कलेक्टर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए खिलौना दान अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे परिवारों से पुराने खिलौने दान करने की अपील करने को कहा, जिनके बच्चे बड़े हो चुके हैं और खिलौने अब उपयोग में नहीं आ रहे हैं। दान किए जाने वाले खिलौनों के संग्रहण की व्यवस्था पांच बिल्डिंग स्थित विभागीय कार्यालय में की गई है। खिलौना दान करने के इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर 9893943374 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त भिलाई-1, धमधा, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहरी, जामगांव (एम), भिलाई-2 और अहिवारा के परियोजना कार्यालयों में भी खिलौने जमा किए जा सकते हैं।
सेवा मेरा योगदान अभियान के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दंत एवं दृष्टि जांच शिविर, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम तथा पोषण और एनीमिया से संबंधित अभियान आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं फिटनेस गतिविधियों तथा अंगदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम संचालित होंगे। कलेक्टर ने सीएमएचओ को 2 अक्टूबर सहित अन्य महत्वपूर्ण तिथियों पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखंडों में विशेष सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगरीय क्षेत्रों में भी किया जाएगा। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने और प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्थापित किए गए पीएम सूर्य घर योजना के कनेक्शनों पर प्रति कनेक्शन 1,000 रुपये की स्थानीय निकाय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।इस संबंध में संबंधित नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों से बैंक खाते का विवरण विद्युत विभाग द्वारा मंगाया गया है।
श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि निर्माण श्रमिकों और असंगठित कर्मकारों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
इन शिविरों में सीएससी वीएलई के माध्यम से श्रमिक पंजीयन कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य विवरणों का आधार कार्ड के अनुसार सुधार किया जा रहा है।
श्रमिकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर या वीएलई से संपर्क कर मूल आधार कार्ड और श्रमिक पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित हों तथा आवश्यक सुधार कराएं। इससे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विभागों को आवंटित भूमि के उपयोग की जानकारी प्रस्तुत करने और चिन्हित जर्जर भवनों को हटाने की कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी नगरीय निकायों में स्वीकृत नए पीएम आवासों की जियो टैगिंग 30 सितंबर तक पूरी करने, समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा निजी विद्यालयों के बच्चों की आधार सीडिंग में तेजी लाने को कहा।
इसके अलावा वय वंदन और आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्यों में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.