होम / दुर्ग - भिलाई / पानी पाउच निर्माण से रिसामा की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग, 19 सितंबर 2026। ‘सेवा संकल्प’ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग विकासखंड के रिसामा गांव की ‘गौरी महिला स्व-सहायता समूह’ की 12 सदस्यीय महिलाओं ने सामूहिक मेहनत और शासकीय सहयोग से अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। पानी पाउच निर्माण का व्यवसाय शुरू कर समूह की महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
रिसामा की 12 ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर गौरी महिला स्व-सहायता समूह का गठन किया था। शुरुआत में समूह ने नियमित बचत और छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियों के जरिए अपने कार्यों को आगे बढ़ाया। समय के साथ आजीविका के साधनों का विस्तार करने के उद्देश्य से समूह ने क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) से लगभग 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त की। इस राशि से पानी पाउच निर्माण मशीन खरीदी गई, जिसके बाद समूह ने उत्पादन का काम शुरू किया।समूह की सदस्य महिलाएं पानी पाउच के निर्माण से लेकर पैकिंग और व्यवसाय के प्रबंधन तक की जिम्मेदारियां स्वयं संभाल रही हैं। मेहनत और आपसी सहयोग के परिणामस्वरूप समूह की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। व्यवसाय के शुरुआती चरण में जहां समूह को लगभग 10 हजार रुपये मासिक आय होती थी, वहीं वर्तमान में यह बढ़कर करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई है। इस तरह समूह की वार्षिक आय लगभग 2.40 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है।
गौरी महिला स्व-सहायता समूह की यह पहल बताती है कि सामूहिक प्रयास, नियमित कार्यप्रणाली और उपलब्ध वित्तीय सहायता के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अपने लिए रोजगार के नए अवसर तैयार कर सकती हैं। समूह की 12 सदस्यीय महिलाओं ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के सामने भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
गौरी महिला स्व-सहायता समूह की सफलता ग्रामीण महिला सशक्तिकरण और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक पहल के रूप में सामने आई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.