समाचार विशेष

दुर्ग - भिलाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

दुर्ग, 19 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेठ आर.सी.एस. कन्या एवं वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में नवदृष्टि फाउंडेशन का सहयोग रहा। महाविद्यालय के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/55619092026141928.jpeg

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के बावजूद रक्त का विकल्प आज भी उपलब्ध नहीं है। जरूरत के समय एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान केवल वर्तमान जरूरत को पूरा करने का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

श्री सिंह ने रक्तदान की तुलना बैंक में जमा बचत से करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम भविष्य की आवश्यकताओं के लिए धन सुरक्षित रखते हैं, उसी प्रकार रक्तदान भी जरूरत के समय किसी के काम आ सकता है। आज दिया गया रक्त आने वाले वर्षों में किसी अनजान व्यक्ति या हमारे अपने परिवार के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम मानवता की सेवा करने के साथ सामाजिक सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। सभी लोगों को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

शिविर के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीषन कुमार मिंज, नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य, महाविद्यालय की प्राचार्या पूजा मल्होत्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.