होम / दुर्ग - भिलाई / आईआईटी भिलाई में स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग, 23 सितम्बर 2026/ भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ निर्धारित की गई है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के अंतर्गत 22 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे आईआईटी भिलाई के एलडीसी लेवल-2 में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आईआईटी भिलाई में स्वच्छता, परिसर की साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का समापन 2 अक्टूबर 2026 को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर किया जाएगा।
इस अभियान के सफल संचालन में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। आईआईटी भिलाई स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता एवं उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.