समाचार विशेष

दुर्ग - भिलाई

अमृत सरोवरों में चलेगा स्वच्छता अभियान, श्रमदान से संवरेंगे गांवों के जलस्रोत

दुर्ग, 23 सितम्बर 2026। जिले में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों के जलस्रोतों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ चलाया जा रहा है। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। अभियान के तहत जिले के विभिन्न अमृत सरोवरों में स्वच्छता, श्रमदान, पौधरोपण, जल संरक्षण और जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/27123092026170842.jpeg

इस अभियान की थीम “स्वच्छता में जनभागीदारी, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखी गई है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जोड़ा जा रहा है।अभियान के दौरान अमृत सरोवरों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के साथ उन्हें सामुदायिक उपयोग के लिए बेहतर विकसित करने पर जोर रहेगा। सरोवरों के नियमित रखरखाव और संरक्षण को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

अमृत सरोवरों और आसपास के क्षेत्रों में होगा श्रमदान

अमृत सरोवरों के अलावा आसपास के क्षेत्र, पहुंच मार्ग तथा सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए ग्रामीणों की सहभागिता से सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। जल निकायों के संरक्षण और पुनर्जीवन को लेकर भी विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित होंगी।इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव के जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने के साथ उनके संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी और स्वामित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत होगा पौधरोपण

अभियान के अंतर्गत स्वच्छ किए गए अमृत सरोवर परिसरों तथा पौधरोपण के लिए उपयुक्त अन्य स्थानों पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। जलस्रोतों के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा।इसके माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जलस्रोतों की सुरक्षा के बीच आपसी संबंध के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

विद्यार्थी और युवा संभालेंगे जागरूकता की जिम्मेदारी

‘स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता’ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को अभियान में सक्रिय रूप से शामिल किया जाएगा। स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों के जरिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।इन कार्यक्रमों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता के महत्व को भी प्रमुखता से सामने रखा जाएगा, ताकि जागरूकता का संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर तक पहुंच सके।

1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम

अभियान के तहत 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल आयोजित होगी। इस दौरान जिले के अमृत सरोवरों पर सामूहिक रूप से स्वैच्छिक श्रमदान और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां की जाएंगी।कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

2 अक्टूबर को होंगी विशेष ग्राम सभाएं

2 अक्टूबर, स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में अभियान के तहत किए गए कार्यों के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, अमृत सरोवरों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जलस्रोतों को बनाया जाएगा सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र

अभियान का उद्देश्य अमृत सरोवरों को केवल पानी संग्रहित करने वाले जलाशयों के रूप में नहीं, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सामुदायिक भागीदारी के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित करना है।

ग्रामीणों की निरंतर भागीदारी से अमृत सरोवरों की साफ-सफाई, संरक्षण और नियमित देखभाल की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि इन जलस्रोतों का दीर्घकालिक रूप से बेहतर उपयोग और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.