समाचार विशेष

दुर्ग - भिलाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार

दुर्ग, 19 सितंबर 2026। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/53519092026142642.jpeg

संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों के चयनित स्थानों पर छत्तीसगढ़ लोक धरोहर सांस्कृतिक दल द्वारा नुक्कड़ नाटक और नृत्य-नाटिकाओं का मंचन किया जा रहा है। 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' और 'नमो सेवा गाथा' विषयों पर आधारित इन प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को मनोरंजन के साथ सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम

अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के अलग-अलग विकासखंडों और नगरीय निकायों में प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। 18 सितंबर को नगर पंचायत धमधा और जनपद पंचायत धमधा के ग्राम बिरझापुर में कार्यक्रम संपन्न हुए।

वहीं, जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पेंड्रावन में तथा 19 सितंबर को नगपुरा, अंजोरा और रसमड़ा में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है।

जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम सेलूद, गाड़ाडीह और जामगांव (आर) में 20 सितंबर को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं।

नगरीय क्षेत्रों में भी होगा मंचन

नगरीय क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में 21 सितंबर को नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के बाजार चौक, भिलाई-3, नगर पालिक निगम भिलाई के श्रीराम चौक खुर्सीपार तथा मंगल बाजार छावनी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

अभियान के अगले चरण में 6 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद जामुल, नगर पालिका परिषद अहिवारा के बस स्टैंड और जनपद पंचायत धमधा के नंदनी-खुदनी में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसके अलावा 7 अक्टूबर 2026 को नगर पालिक निगम भिलाई के जलेबी चौक कैंप-1, गदा चौक सुपेला और कुरूद चौक कुरूद में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इन सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य जनसामान्य तक योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा सरकारी जनकल्याणकारी पहलों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.