कोण्डागांव, 07 अक्टूबर 2023/ शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम द्वारा केशकाल विकासखंड की सुदूर अंचल में बसे ग्राम होनहेड को मातेंगा से जोड़ने वाली 14.25 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया। 22.81 करोड़ रुपए लागत से बनने वाली इस सड़क के बन जाने से होनहेड से मातेंगा की दूरी बहुत कम हो जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मातेंगा मेरा स्वयं का गृह गांव है। मुझे इस मार्ग पर सड़क न होने के कारण विकासखंड मुख्यालय से इसकी दूरी बढ़ जाती थी और विभिन्न कार्यों के लिए बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पहाड़ी दुर्गम रास्तों के होने से खड़ी चढ़ाई में केवल दो पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से जा पाते थे और आए दिन ग्रामीण हादसों का शिकार होते थे। अब यह मार्ग जल्द बन कर तैयार हो जाएगा। जिससे अब विकासखंड मुख्यालय केशकाल आने जाने में सुविधा होगी और गांव के लोगों को रोजगार के नए साधन भी प्राप्त होंगे। इस अवसर पर गांव के सरपंच, पंच, गायता, पुजारी, पटेल सभी उपस्थित रहे। जहां परंपरागत रूप से विधि विधान से पूजन कर मार्ग का भूमिपूजन का कार्य किया गया। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

इसे भी पढ़िए -   पर्यावरण संरक्षण के लिए कलेक्टर दीपक सोनी का सख्त निर्देश

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *