पशु पालकों पर लगाया गया 10900 रूपयों का जुर्माना

कोंडागांव,01अगस्त 2023/नगरपालिका द्वारा रात को भी संचालित किया जा रहा अभियान* सड़कों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार रोका छेका अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत कोण्डागांव जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मुख्य सड़कों पर रोका छेका अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में नगर पालिका कोण्डागांव के सीएमओ दिनेश डे ने बताया कि रोका छेका अभियान के तहत अब तक मुख्य सड़कों से एवं नगर के अन्य भागों से 119 पशुओं को पकड़कर गौठान में छोड़ा गया है। इसके साथ ही पशुपालकों पर जुर्माना लगाते हुए 26 पशुपालकों से 10900 रूपयों का जुर्माना वसूल किया गया है। यह अभियान हर रोज दिन के साथ-साथ रात को भी संचालित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए -   कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर किया गया विभिन्न मतदान केन्द्रो का निरीक्षण

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *