रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते अब बाजारों में भी सर्दियों की तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। रायपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अगले 5 दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम सामान्यतः साफ रहने का अनुमान है। रायपुर में शनिवार को भी आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।
रायपुर में रात का तापमान 17.6 डिग्री
रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। इस दौरान दिन में आसमान साफ रहा।
अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात
प्रदेश के तापमान पर नजर डालें तो अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पेंड्रारोड और दुर्ग में 14.4 डिग्री, राजनांदगांव में 14.5 डिग्री, जगदलपुर में 15.7 डिग्री और बिलासपुर में 16.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
शहरों का तापमान
- रायपुर: अधिकतम 30.2°, न्यूनतम 17.6°
- बिलासपुर: अधिकतम 29.7°, न्यूनतम 16.4°
- पेंड्रारोड: अधिकतम 30.1°, न्यूनतम 14.4°
- अंबिकापुर: अधिकतम 28.7°, न्यूनतम 11°
- जगदलपुर: अधिकतम 30.1°, न्यूनतम 15.7°
- दुर्ग: अधिकतम 30.2°, न्यूनतम 14.4°
- राजनांदगांव: अधिकतम 30.3°, न्यूनतम 14.5°
गर्म कपड़ों की दुकानों में बढ़ने लगी भीड़
रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने के साथ ही रायपुर के बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। दुकानों में स्वेटर, जैकेट, शॉल और बच्चों के ऊनी कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। शहर के बाहरी इलाकों में मुख्य शहर की तुलना में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
रायपुर में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 6:14 बजे
- सूर्यास्त: शाम 5:23 बजे
- चंद्रोदय: सुबह 10:26 बजे
- चंद्रास्त: रात 9:23 बजे
फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.