दुर्ग, 13 नवंबर 2026। जिले में जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से 16 नवंबर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भिलाई के सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसमें सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का समय-सीमा में पालन करने और आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अविनाश श्रीवास को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
आयोजन के लिए पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अधिकारी को अतिथियों के आमंत्रण तथा लोक निर्माण विभाग को बैठक व्यवस्था, मंच सज्जा एवं आवश्यक सुविधाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्ग, धमधा, पाटन एवं भिलाई-3 के अनुविभागीय अधिकारियों को जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वंशजों की सूची तैयार करने तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ जिले एवं विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य और सिकलसेल जांच शिविर लगाए जाएंगे। प्रयास विद्यालय, विज्ञान विकास केंद्र, छात्रावासों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर भी शिविर आयोजित होंगे। इसके साथ ही पात्र जनजातीय हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे।
आदिवासी विकास विभाग को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में साफ-सफाई, वृक्षारोपण तथा जनजातीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था का दायित्व दिया गया है। शिक्षा विभाग प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन करेगा।
अन्य विभागों को भी आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उद्यानिकी विभाग बुके एवं फूलमालाओं की व्यवस्था करेगा, जबकि परिवहन विभाग वाहनों एवं बसों के लिए ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। जनपद पंचायतों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ जनजातीय हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आवास योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आबकारी विभाग अतिथियों के लिए स्मृति चिन्ह की व्यवस्था करेगा। कृषि एवं पशुपालन विभाग जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, समुदाय के प्रमुखों को आमंत्रित करने तथा किसान क्रेडिट कार्ड वितरण की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा सफलता की कहानियों एवं उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। खाद्य विभाग लगभग 600 लोगों के लिए भोजन पैकेट एवं पेयजल की व्यवस्था करेगा। वहीं श्रम विभाग जनजातीय हितग्राहियों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराने तथा जनसंपर्क विभाग प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेगा।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें, ताकि जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.