समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

दुर्ग: DGP ने पुलिस अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश, जांच से लेकर शिकायतों के निराकरण तक तय होगी जवाबदेही

दुर्ग-भिलाई में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने शनिवार को दुर्ग पुलिस के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस बैठक में सड़क हादसों में कमी लाने, नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और साइबर अपराधों पर रोक लगाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/85622112026105700.jpeg

बैठक में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, एसएसपी विजय अग्रवाल, एसपी शहर शोभराज अग्रवाल, एसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

DGP ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही वाहन चालकों की जांच और कार्रवाई की नियमित निगरानी करने को कहा।

नशे में फंसे युवाओं को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने पर जोर

नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ बच्चों और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से नशे की लत में फंसे युवाओं की पहचान कर उन्हें नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने और सामान्य जीवन में वापस लाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

लंबित मामलों की नियमित समीक्षा

DGP ने थानों में लंबित अपराधों और उनकी जांच की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने केस डायरी की गुणवत्ता, समय पर चालान पेश करने और गंभीर अपराधों में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने पर जोर दिया। इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरफ्तारी वारंट की तामिली में तेजी लाने को कहा।

थानों की कार्यप्रणाली पर भी नजर

बैठक में थानों के रिकॉर्ड, मालखाने और पुलिसकर्मियों के कामकाज की जांच करने के निर्देश दिए गए। आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार और उनकी शिकायतों के समय पर निराकरण की भी समीक्षा करने को कहा गया। वहीं साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए साइबर सेल को दूसरे जिलों और पुलिस इकाइयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए।DGP ने स्पष्ट किया कि पुलिस की जवाबदेही केवल थानों के निरीक्षण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अपराधों की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और आम जनता की शिकायतों के समाधान तक होनी चाहिए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.