समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

सुखदेव भगत का आज दुर्ग-भिलाई दौरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के छत्तीसगढ़ प्रभारी और सांसद सुखदेव भगत आज 27 नवंबर को दुर्ग-भिलाई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भिलाई-चरौदा, रिसाली और जामुल क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/85327112026095950.jpeg

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शुक्रवार, 27 नवंबर को उनके दौरे का कार्यक्रम दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, सुखदेव भगत दोपहर 1:30 बजे रायपुर से भिलाई-3 के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे चरौदा के मंगल भवन में बैठक करेंगे। इस बैठक में भिलाई-चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे भिलाई में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें भिलाई और रिसाली नगर निगम क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर संगठन की गतिविधियों और पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर रहेगा फोकस

सुखदेव भगत के इस दौरे को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में स्थानीय संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

दौरे के अंतिम कार्यक्रम के तहत सुखदेव भगत शाम 7:25 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 18642 के माध्यम से झारखंड के लिए रवाना होंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.