छत्तीसगढ़ के प्रमुख चिकित्सा संस्थान एम्स रायपुर में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भास्कर की पड़ताल में अस्पताल की बुनियादी व्यवस्थाओं से जुड़ी कई कमियां सामने आई हैं। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और नेविगेशन तक मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
इमरजेंसी में स्ट्रेचर की परेशानी
गंभीर मरीजों को इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए परिजनों को खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ रहा है। महासमुंद से आई दो महिलाओं ने बताया कि वे अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर पहुंचीं, लेकिन अस्पताल में मरीज को इमरजेंसी से वार्ड तक खुद ही ले जाना पड़ा। बेहतर सुविधाओं की उम्मीद लेकर आए परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़
ओपीडी में दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ओडिशा से इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने भी इस समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताई।
बिलिंग व्यवस्था में भी दिक्कत
रजिस्ट्रेशन के दौरान अलग-अलग श्रेणियों के मरीजों के लिए काउंटर उपलब्ध हैं, लेकिन बिलिंग के समय गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी सामान्य मरीजों के साथ एक ही कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। जांच और अन्य प्रक्रियाओं की फीस जमा करने के लिए मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विभाग और डॉक्टर का कक्ष ढूंढने में परेशानी
अस्पताल में व्यवस्थित नेविगेशन सिस्टम नहीं होने के कारण मरीजों को संबंधित विभाग, जांच केंद्र और डॉक्टर का कक्ष ढूंढने में दिक्कत होती है। कई बार मरीजों को रास्ता जानने के लिए बार-बार दूसरों से पूछना पड़ता है।
मरीजों की स्थिति के अनुसार दी जाती है प्राथमिकता
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिससे व्यस्त समय में इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, आपातकालीन मरीजों को उनकी चिकित्सकीय स्थिति की गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है।
एम्स रायपुर के पीआरओ मृत्युंजय राठौर के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.