समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

रायपुर में ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के खमतराई इलाके में ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने CCTV कैमरे पर कागज चिपकाकर पहचान छिपाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालक और एक बालिका को भी पकड़ा गया है।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/90427112026100405.jpeg

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। खमतराई थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में आरोपियों ने चोरी की योजना बनाई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना 17 नवंबर की रात करीब 12 बजे की है। श्रीनगर में सुरेश ज्वेलर्स के संचालक सुरेश धीमान 13 नवंबर को दुकान बंद करके बाहर गए थे। 18 नवंबर को लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। आरोपियों ने दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे पर कागज चिपकाकर उसे ढंक दिया था और गैस कटर से दुकान का ताला काटने की कोशिश की थी।

शिकायत मिलने के बाद खमतराई पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और दुकान संचालक सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को वासुदेव सरकार, गुंजन बार और नाज निशाद के बारे में जानकारी मिली। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक नाबालिग बालक और एक नाबालिग बालिका के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश करना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों नाबालिगों को भी पकड़ा गया।

गैस सिलेंडर, कटर मशीन और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन, गैस सिलेंडर, लोहे की कटर मशीन, हेलमेट और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी बरामद किया गया है। शुरुआत में पुलिस ने चोरी के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया था। जांच के दौरान डकैती के प्रयास से जुड़े साक्ष्य मिलने पर मामले में BNS की धारा 310(4) भी जोड़ी गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. वासुदेव सरकार (25 वर्ष), निवासी शिवानंद नगर, सेक्टर-1, जैना कॉलोनी, खमतराई।
2. गुंजन बार (18 वर्ष), निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता शिवानंद नगर, खमतराई।
3. नाज निशाद सनानी (34 वर्ष), निवासी शिवानंद नगर, खमतराई।

इसके अलावा एक नाबालिग बालक और एक नाबालिग बालिका को भी पकड़ा गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात होने से पहले ही आरोपियों की कोशिश नाकाम हो गई।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.