छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि ओडिशा की 15 वर्षीय नाबालिग की उम्र फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र के जरिए 21 साल दिखाई गई। मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 8 राज्यों में 26 से अधिक नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री का मामला सामने आया है।
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने ओडिशा की रहने वाली 15 साल की नाबालिग किशोरी की असली उम्र छिपाकर उसे बालिग दिखाने की साजिश रची थी। इसके लिए फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र तैयार करवाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किशोरी की डिलीवरी भी कराई गई। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र में नवजात बच्चे की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि किशोरी को मुफ्त इलाज और डिलीवरी कराने का झांसा देकर रायपुर लाया गया था।
फर्जी दस्तावेजों से कराई गई डिलीवरी
पुलिस जांच में पता चला कि 4 नवंबर 2026 को गुढ़ियारी स्थित दिवाकर अस्पताल में किशोरी की डिलीवरी हुई थी। इसके बाद नवजात के दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि किशोरी की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो महिलाओं के बीच सड़क पर बच्चे को बेचने और पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई।
अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में डॉक्टर, बिचौलियों और अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों की भूमिका की जांच कर रही है।
8 राज्यों में 26 से अधिक बच्चों की खरीद-बिक्री का खुलासा
पुलिस के अनुसार, रायपुर से संचालित इस नेटवर्क के जरिए छत्तीसगढ़ समेत देश के 8 राज्यों में 26 से अधिक नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री की गई। इनमें बिलासपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर और चेन्नई के अलावा मध्यप्रदेश और राजस्थान के मामले भी शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि नवजात बच्चियों को करीब 5 लाख रुपये और लड़कों को 10 से 12 लाख रुपये तक में बेचने की बात सामने आई है। आरोपियों के अनुसार, निःसंतान दंपतियों तक पहुंचने के लिए बिचौलियों का सहारा लिया जाता था।
दिवाकर अस्पताल में 26 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने का आरोप
गुढ़ियारी के बसंत विहार स्थित दिवाकर अस्पताल में 26 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र तैयार किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है। अस्पताल में तीन बच्चों की डिलीवरी होने की बात सामने आई है। अस्पताल संचालक डॉक्टर की मेडिकल डिग्री की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की भूमिका की जांच जारी है।
कानून के तहत होगी कार्रवाई
भारत में बच्चों को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया CARA के माध्यम से संचालित होती है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। पैसों के लेन-देन के जरिए बच्चों की खरीद-फरोख्त करना अपराध है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.