समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने वकील; आदिवासी अधिकारों पर लिखीं कई चर्चित किताबें

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और प्रख्यात लेखक कनक तिवारी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ के साहित्यिक, सामाजिक और कानूनी जगत में शोक की लहर है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे कनक तिवारी ने गुरुवार को दुर्ग के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/58126112026151209.jpeg

कनक तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा, पत्रकारिता, वकालत और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने वकील

कनक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की थी। करीब 8 से 9 वर्षों तक उन्होंने विभिन्न कॉलेजों में अध्यापन किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।

वे पीटीआई, नवभारत टाइम्स, नवभारत और नागपुर टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे।

पत्रकारिता के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई और वकालत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण की और इसके बाद वकालत शुरू की।

छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता भी रहे

कनक तिवारी को दिसंबर 2018 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया था। हालांकि जून 2019 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया। इस फैसले को लेकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से सवाल भी उठाए थे।

आदिवासी अधिकारों पर किया महत्वपूर्ण लेखन

कनक तिवारी आदिवासी समाज के अधिकारों और उनके सामाजिक मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहे। उन्होंने आदिवासी समाज की समस्याओं, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से लिखा। उनकी चर्चित पुस्तक 'आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा: ब्रिटिश हुकूमत से 21वीं सदी तक' का विमोचन वर्ष 2021 में तत्कालीन राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में किया था। वे मानते थे कि जंगल और पहाड़ आदिवासी जीवन के मूल आधार हैं और इन पर समुदाय का अधिकार होना चाहिए।

गांधीवादी विचारधारा से थे प्रभावित

कनक तिवारी गांधीजी के अहिंसक विचारों से प्रभावित थे। इसके साथ ही वे डॉ. भीमराव आंबेडकर, राममनोहर लोहिया, जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह के विचारों का भी अध्ययन करते थे।'संविधान और हम भारत के लोग', 'फिर से हिंद स्वराज' और 'बस्तर : लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट' उनकी चर्चित पुस्तकों में शामिल हैं।

शंकर गुहा नियोगी के मामलों से भी जुड़े रहे

छत्तीसगढ़ के मजदूर आंदोलन के चर्चित नेता शंकर गुहा नियोगी की हत्या के बाद उनसे जुड़े जमानत और कानूनी मामलों में भी कनक तिवारी की भूमिका का उल्लेख मिलता है। वे मजदूर अधिकारों, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर अदालत से लेकर सार्वजनिक मंचों तक अपनी बात रखते रहे। कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के बौद्धिक, साहित्यिक और कानूनी जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका लेखन, विचार और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मुखरता लंबे समय तक याद की जाएगी।

विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.