छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में उस वक्त खास माहौल बन गया, जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने यात्रियों की फरमाइश पर अपने लोकप्रिय गाने सुनाए। देखते ही देखते विमान का माहौल किसी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में बदल गया।
दरअसल, 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट रायपुर से मुंबई जा रही थी। इसी फ्लाइट में सोनू निगम भी सफर कर रहे थे। उन्हें अपने बीच देखकर यात्री काफी उत्साहित हो गए और उनसे गाना सुनाने की गुजारिश करने लगे।
यात्रियों की मांग पर सोनू निगम ने भी निराश नहीं किया। उन्होंने 'हर घड़ी बदल रही है जिंदगी' और 'बिजुरिया' जैसे अपने मशहूर गाने सुनाए। इस दौरान यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और कई लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फ्लाइट में मौजूद एक सोशल मीडिया यूजर कमलेश जैन ने इस वीडियो को साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि फ्लाइट में ही लाइव कॉन्सर्ट देखने का मौका मिल गया। वहीं कुछ यात्रियों ने खुद को बेहद खुशकिस्मत बताया कि उन्हें सोनू निगम के साथ सफर करने और उन्हें लाइव सुनने का अवसर मिला।
ओरियाना फेस्ट में शामिल होने रायपुर आए थे सोनू निगम
जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम 19 नवंबर को रायपुर में आयोजित एसएस के ओरियाना फेस्ट में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 20 नवंबर को वे इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान यात्रियों के साथ यह यादगार पल देखने को मिला।
तीन दशक से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं सोनू निगम
सोनू निगम हिंदी फिल्म संगीत के लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं। उन्होंने रोमांटिक, देशभक्ति और भक्ति गीतों सहित कई विधाओं में अपनी आवाज दी है। 'कल हो ना हो', 'संदेसे आते हैं', 'ये दिल दीवाना', 'सूरज हुआ मध्यम' और 'अभी मुझ में कहीं' उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।
सोनू निगम ने अब तक 32 भाषाओं में 6 हजार से अधिक गाने गाए हैं और संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.