समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, धान खरीदी प्रभावित, खेतों में खड़ी फसल भी भीगी

छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं खेतों में कटी हुई धान की फसल भीग रही है, तो कहीं तेज हवा और बारिश के कारण खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। वहीं, धान खरीदी केंद्रों में पानी भरने से खरीदी और तौल का काम भी प्रभावित हो रहा है।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/35921112026160121.jpeg

मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें एक तरफ फसल खराब होने का डर सता रहा है, तो दूसरी तरफ खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

रायपुर में खरीदी केंद्रों में भरा पानी

रायपुर जिले में लगातार बारिश के कारण कई धान खरीदी केंद्रों में पानी भर गया है। इसके चलते धान की तौल का काम रोकना पड़ा। केंद्रों में पहले से रखे धान को कैप और तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखने की कोशिश की जा रही है।सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को हो रही है, जिन्होंने धान काटकर खेतों में रखा हुआ है। बारिश के कारण धान भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने और अंकुरण होने का खतरा बढ़ गया है।

दुर्ग जिले में टोकन मिलने के बाद भी नहीं बिका धान

दुर्ग जिले में भी बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई है। शुक्रवार को 1,092 टोकन जारी किए गए थे, लेकिन केवल 21 टोकन पर ही 83.72 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो सकी।अब तक जिले में 2,929 किसानों से कुल 12,356.44 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।ग्राम गगापुर के किसान मोहन दास मानिकपुरी 300 कट्टा धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे थे, लेकिन बारिश के कारण उनकी उपज की तौल नहीं हो सकी। अब उन्हें दोबारा वाहन किराए पर लेकर आने की चिंता सता रही है।

धमतरी में केवल दो केंद्रों पर हुई खरीदी

धमतरी जिले के 108 धान उपार्जन केंद्रों में से सिर्फ आमदी और मगरलोड में ही धान खरीदी हो सकी। बाकी केंद्रों में बारिश के कारण तौल का काम बंद रहा।शंकरदाह सोसायटी में 20 नवंबर के लिए 27 किसानों को टोकन जारी किए गए थे, लेकिन बारिश के चलते उनकी धान खरीदी नहीं हो पाई। केंद्रों में पहले से रखे धान को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखा गया है।

बिलासपुर में अधिकांश केंद्रों पर खरीदी प्रभावित

बिलासपुर जिले के 154 धान खरीदी केंद्रों में से 122 केंद्रों पर खरीदी शुरू हो चुकी थी। अब तक यहां 2,856.16 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।लेकिन शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश होने के कारण अधिकांश केंद्रों में तौल का काम प्रभावित हुआ। वहीं, खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

रायगढ़ में सिर्फ 13 केंद्रों पर शुरू हुई खरीदी

रायगढ़ जिले में 112 उपार्जन केंद्रों में से केवल 13 केंद्रों पर ही धान खरीदी शुरू हो सकी है। यहां कुल 84,501 किसान पंजीकृत हैं।अब तक 232 किसानों से 1,308.72 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। बारिश के कारण शुक्रवार को खरीदी घटकर करीब 200 क्विंटल रह गई।

सरगुजा में धान खरीदी पर लगा विराम

सरगुजा जिले में शुक्रवार दोपहर के बाद बारिश शुरू होने से सभी खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद कर दी गई। केंद्रों में पहले से खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है।बारिश के कारण खेतों में धान की कटाई और मिंजाई का काम भी रुक गया है। मौसम साफ होने के बाद ही खेती-किसानी से जुड़े काम दोबारा शुरू हो पाएंगे।

किसानों ने बताई अपनी परेशानी

बारिश से प्रभावित किसानों का कहना है कि उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। नवागढ़ के किसान अजय चौहान के मुताबिक, एक एकड़ की पूरी फसल खराब हो गई है। उन्होंने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।वहीं, किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्रों में पहले से रखा धान सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

धान को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे प्रयास

लगातार बारिश के बीच खरीदी केंद्रों में रखे धान को बचाने के लिए तिरपाल और कैप कवर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जा रही हैं। वहीं, जमीन की नमी से धान को बचाने के लिए चबूतरे, लकड़ी और भूसे की परत का सहारा लिया जा रहा है।दुर्ग के कोलिहापुरी केंद्र में खाद गोदाम में धान रखने को लेकर किसान कांग्रेस ने आपत्ति भी जताई है।फिलहाल प्रदेश में मौसम की खराब स्थिति ने किसानों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक ओर खेतों में फसल बचाने की चिंता है, तो दूसरी ओर खरीदी केंद्रों में धान बेचने का इंतजार। अब किसानों को मौसम साफ होने और खरीदी व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।

youtube video - https://youtube.com/shorts/ly-fnJgTUnA



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.