दुर्ग, 28 सितंबर 2026। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन और जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के नेतृत्व में जनपद पंचायत पाटन के विभिन्न गांवों में सार्वजनिक स्थलों के साथ बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में 27 सितंबर को ग्राम ठकुराईन टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर और मेला स्थल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर में उगी झाड़ियों को हटाया गया, इधर-उधर फैले कचरे की सफाई की गई तथा मेला स्थल को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए गए।
इस अभियान में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी सपहा और सचिव श्री दिनेश साहू के साथ रोजगार सहायक श्री भूषण बंछोर, ऑपरेटर श्री टिकेंद्र, स्वच्छताग्राही समूह की महिलाएं तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी सपहा ने कहा कि मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।इसी तरह ग्राम जमराव, बेलहारी, किकिरमेटा और केसरा में बारिश से प्रभावित इलाकों तथा राहत शिविरों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इन स्थानों पर जलभराव की स्थिति को दूर करने के साथ स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशकों का छिड़काव किया गया।
अभियान में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, पंचगण, स्वच्छताग्राही समूह के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने स्वच्छता गतिविधियों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने पर जोर दिया है।बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे इन प्रयासों से ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। साथ ही सामुदायिक भागीदारी के जरिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में भी प्रयास तेज हुए हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.