समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी की CBI जांच को मंजूरी, 21 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए करोड़ों रुपए के लोहा-स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने के लिए सहमति दे दी है। 25 सितंबर 2026 को जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र में इसकी अधिसूचना प्रकाशित की गई है। राज्य सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (CBI) को पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी शक्तियों और क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही पुरानी भिलाई थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 277/2026 की जांच अब CBI के दायरे में आ गई है

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/81929092026142708.jpeg

एक साल में 114 करोड़ रुपए के स्क्रैप चोरी का अनुमान

पुलिस जांच के मुताबिक BSP से करीब एक साल के दौरान लगभग 114 करोड़ रुपए के लोहा-स्क्रैप की चोरी किए जाने का अनुमान है। मामले में रसमड़ा की स्टील कंपनी के MD और डायरेक्टर सहित अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मामले की शुरुआत अकलोरडीही खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स से करीब 250 टन लौह स्क्रैप बरामद होने के बाद हुई थी। पुलिस ने स्क्रैप के अलावा कई वाहन और मशीनें भी जब्त की थीं। इसके बाद पुरानी भिलाई थाने में केस दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया स्क्रैप बाहर निकालने का नेटवर्क

पुलिस ने जांच के दौरान संजय सिंह को कथित मास्टरमाइंड बताया और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में BSP से स्क्रैप बाहर निकालने, फ्लू डस्ट ले जाने वाले वाहनों में उसे लोड करने और आगे खपाने से जुड़ी कड़ियां सामने आईं।

जांच में रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में कथित चोरी के स्क्रैप की खपत किए जाने की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग (60) और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह (39) को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 3 आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि 5 आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

विधायक ने CBI के साथ ED और EOW-ACB जांच की भी मांग की थी

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने BSP स्क्रैप चोरी मामले को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय इस्पात मंत्रालय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष समेत विभिन्न स्तरों पर पत्राचार किया था।विधायक ने मामले की जांच CBI के अलावा ED, EOW और ACB से कराने की मांग भी की थी। अब राज्य सरकार की ओर से राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद CBI की आधिकारिक जांच का रास्ता साफ हो गया है।

रिकेश सेन बोले- राष्ट्रीय संपत्ति चोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

CBI जांच को मंजूरी मिलने के बाद विधायक रिकेश सेन ने देर रात वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर BSP और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं, वे भी अब जांच के दायरे में आएंगे।विधायक ने कहा कि जो लोग यह दावा कर रहे थे कि मामले में CBI जांच नहीं होगी और विधायक के साथ संगठन व सरकार खड़ी नहीं है, उन्हें भी अब जवाब मिल गया है।

250 टन स्क्रैप मिलने से खुला मामला

पुलिस की कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन स्क्रैप की बरामदगी के बाद इस पूरे मामले की परतें खुलनी शुरू हुई थीं। जांच आगे बढ़ने के साथ कथित नेटवर्क में लेबर, ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर, क्रेन ऑपरेटर, स्क्रैप कारोबारी और BSP से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका की भी जांच सामने आई।

अब CBI जांच शुरू होने के बाद इस पूरे नेटवर्क, स्क्रैप की चोरी और उसके आगे खपाने से जुड़े पहलुओं की जांच केंद्रीय एजेंसी के स्तर पर होगी।https://youtube.com/shorts/VxeaSVsDXlQ?si=gypbrckVtBxOsVMj



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.