समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

लापरवाही से वाहन चलाने वाले स्कूल बस चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त

– जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई समीक्षा दुर्ग, 29 सितंबर 2026/ जिले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले स्कूल बस चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस विभाग की आकस्मिक जांच के दौरान वाहन चालक के मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि होने पर भी लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/24429092026175232.jpeg

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा से हुई। अधिकारियों ने पूर्ण किए गए कार्यों, वर्तमान प्रगति और विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

बैठक में जिले की सड़कों पर यातायात सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर खराब सड़कों एवं गड्ढों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। डामरीकरण का कार्य अक्टूबर माह में किया जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत बीएसपी को कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को सहमति पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में डिवाइडर निर्माण, बोर्ड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था तथा गड्ढों की भराई सहित अन्य कार्य आगामी 10 दिनों में पूर्ण करने की जानकारी दी गई। झरोखा बोगदा पुलिया से कातुलबोर्ड की ओर बिजली बोर्ड को पीछे करने के कार्य के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है, जिसे 15 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाएगा।

रेलवे द्वारा अंडरब्रिजों की साफ-सफाई और सड़क सुधार का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा किया जाएगा। सेतु निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग पर समोदा, करंजा भिलाई और ननकट्ठी ब्रिज के चौड़ीकरण के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। वहीं, ग्रीन चौक से सूर्या होटल तक सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक सुझाव और कार्ययोजना रेलवे से आमंत्रित की गई है। बैठक में सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से नियमित कार्रवाई जारी रखने की जानकारी दी गई। नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेहरू नगर चौक से अंजोरा बायपास मार्ग के उपयोग का निर्णय लिया गया।

इसी प्रकार पावर हाउस से सुपेला चौक तक ऑटोड्रिल अतिक्रमण हटाने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई एवं संबंधित क्षेत्र के नगरीय निकायों द्वारा प्रकाश व्यवस्था की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अधिकारियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विभागों को सौंपे गए कार्यों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई-चरोदा के आयुक्त श्री डी. राजपूत, एएसपी यातायात सुश्री ऋचा मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम दुर्ग श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम पाटन श्री उत्तम ध्रुव, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. भट्टाचार्य सहित परिवहन, एनएचएआई, एनएचआई, पुलिस विभाग, बीएसपी एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.