भिलाई। वरिष्ठजन कल्याण महासंघ भिलाई द्वारा जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सहायता के लिए वस्त्र दान अभियान चलाया गया। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दिवाली के पावन अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र, कपड़े और फल वितरित किए गए।
इस अभियान की शुरुआत रामशीला की कुटिया वृद्धाश्रम, जुनवानी से की गई। महासंघ के अध्यक्ष धनश्याम कुमार देवांगन और अभियान प्रभारी दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनसहयोग से 600 से अधिक नए एवं अच्छे वस्त्र एकत्रित किए गए। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को इनका वितरण किया गया।
अभियान के तहत वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को साड़ियां, पैंट-शर्ट, टी-शर्ट, स्वेटर, लोवर, कंबल, चादर, जैकेट और फल भेंट किए गए। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद बुजुर्गों और अन्य लोगों को भी सहायता सामग्री प्रदान की गई।वस्त्र वितरण के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने अभियान से जुड़े सदस्यों को आशीर्वाद दिया और इस नेक पहल की सराहना की।
इस अभियान में रामशीला की कुटिया वृद्धाश्रम जुनवानी, आस्था वृद्धाश्रम सेक्टर-8, हनुमान मंदिर सेक्टर-9, सांईबाबा मंदिर सेक्टर-6, हनुमान मंदिर वैशाली नगर, सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंदों और कचरा बीनने वाले एवं सफाई कर्मचारियों को भी वस्त्र प्रदान किए गए।
अभियान में आचार्य डॉ. महेश चंद्र शर्मा, डॉ. डी.पी. देशमुख, डॉ. एच.आर. वांछीय, दिनेश कुमार गुप्ता, आर.पी. वांछीय, गोपाल प्रसाद तिवारी, संतोष शुक्ला, अनिल कुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, एडवोकेट रवि महानगर, धनश्याम यादव, ओमप्रकाश साहू, सुरेश जैन, कांतिलाल विश्वकर्मा, श्रीमती सुमन देवांगन, शैलजा वांछीय, जयति साहू, छाया विश्वकर्मा सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं ने भी साड़ी एवं गर्म कपड़े पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं आयोजकों ने इस सामाजिक पहल में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं और सदस्यों के प्रति आभार जताया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वस्त्र दान को पुण्य का कार्य माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर इस तरह के सेवा कार्यों का विशेष महत्व है।
महासंघ ने बताया कि जनसहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.