भिलाई। छत्तीसगढ़ में नगरीय विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 24 नवंबर को रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरौदा नगर निगम क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इनमें चरौदा में ट्रांसपोर्ट नगर, रिसाली में वाटर फिल्टर प्लांट और भिलाई में ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणाएं प्रमुख रहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रांसपोर्ट नगर, सड़क निर्माण, शिक्षा, खेल सुविधाओं, तालाबों के सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास जैसे कार्यों से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, विधायक चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, महापौर नीरज पाल, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
रिसाली नगर निगम को मिली करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र में वाटर फिल्टर प्लांट और ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए 134 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नेवई और जोरातराई में मुक्तिधाम उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई।
भिलाई में सड़क निर्माण और खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। वहीं जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की गई।
इसके साथ ही भिलाई नगर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम के निर्माण की भी घोषणा की गई। इन परियोजनाओं से शहर में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरौदा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की संभावना है। सरकार का उद्देश्य बेहतर सड़क, पेयजल, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक बनाना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.