रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान
राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 नवंबर को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बस्तर में सबसे कम तापमान
23 नवंबर 2026 की सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में बस्तर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गरियाबंद में 20.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में यह आंकड़ा 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.