जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो दिनों में तीन जिलों में बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपए आंकी गई है।
5 नवंबर को जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे थे।
पुलिस ने बाइक से पिकअप की पायलेटिंग कर रहे आरोपियों समेत तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है। इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।एक दिन पहले कांकेर के गढ़िया पहाड़ के पास पुलिस ने गांजे की 70 बोरियां बरामद की थीं। वहीं केशकाल में कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा मिला था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि कांकेर में तस्कर गांजा छोड़कर फरार हो गए थे।
बोधघाट पुलिस ने ऐसे पकड़ा गांजा तस्करों का नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर की सुबह बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की पिकअप (CG 17 KL 0411) में गांजा भरकर कुछ लोग ओडिशा से कुरंदी होते हुए जगदलपुर की ओर आ रहे हैं।सूचना मिलने पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद ग्राम अडवाल स्थित रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की गई।इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक पिकअप की पायलेटिंग करते हुए दिखाई दिए। उनके पीछे संदिग्ध पिकअप भी पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
15 बोरियों में मिला 476 किलो गांजा
पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें रखी 15 बोरियों से कुल 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपए बताई है।पुलिस के अनुसार गांजे को बंडल बनाकर पैक किया गया था, ताकि चेकिंग के दौरान पुलिस को शक न हो। पूछताछ में आरोपी गांजे के परिवहन और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
ओडिशा के मलकानगिरी जिले के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने भगवान पांगी (25), घासी खिलो (21), चित्रसेन गल्लोरी (22), रोहणी गल्लोरी (27) और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कोरकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटामांडी के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने गांजे के अलावा पिकअप वाहन, बाइक (OD 30 B 6256), 6 मोबाइल फोन और 1500 रुपए नकद भी जब्त किए हैं।आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया गया।एएसपी सुखनंदन सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और गांजा तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.