समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में शिक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार, 9 कॉलेज भवनों के लिए 71.72 करोड़ रुपए स्वीकृत

दुर्ग। जिले में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 9 शासकीय कॉलेज भवनों के निर्माण हेतु 71.72 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इन भवनों के निर्माण से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को अपने आसपास ही उच्च शिक्षा की सुविधाएं मिल सकेंगी।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/18406112026102322.jpeg

स्वीकृत निर्माण कार्यों में से दो कॉलेज भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है और शेष परियोजनाओं को शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नए भवनों में आधुनिक कक्षाओं के साथ प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

कुम्हारी-पेंड्रावन में निर्माण कार्य जारी

कुम्हारी और पेंड्रावन में नए शासकीय कॉलेज भवनों का निर्माण किया जा रहा है। दोनों भवनों के लिए लगभग 4.66-4.66 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है।वैशाली नगर स्थित इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 3.87 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट कक्षाएं, पुस्तकालय और छात्राओं के लिए अलग कक्ष का निर्माण किया जा रहा है।इसके अलावा शासकीय महाविद्यालय उतई में 1.12 करोड़ रुपए की लागत से पहली मंजिल पर 8 अतिरिक्त कमरे बनाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक कक्ष उपलब्ध हो सकेंगे।

नागपुरा में निविदा प्रक्रिया, दुर्ग और रिसाली में जमीन आवंटन की तैयारी

नागपुरा में नए शासकीय कॉलेज भवन के निर्माण की प्रक्रिया निविदा स्तर पर पहुंच गई है। इसके लिए करीब 4.66 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।दुर्ग में शासकीय संगीत महाविद्यालय और रिसाली में शासकीय महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया जारी है। इन दोनों भवनों के लिए भी 4.66-4.66 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

पाटन में 38.78 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ कॉलेज भवन

दुर्ग जिले में पूर्ण हो चुके दो कॉलेज भवनों में पाटन का शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामिल है। यहां करीब 38.78 करोड़ रुपए की लागत से कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया गया है।महाविद्यालय में सेंटर फॉर एक्सीलेंस, पुस्तकालय, इनडोर स्टेडियम और कर्मचारियों के आवास सहित विभिन्न निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।तीन मंजिला भवन में रसायन, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव औद्योगिक और सूक्ष्म जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा व्याख्यान कक्ष, सेमिनार कक्ष, कंप्यूटर प्रयोगशाला, संग्रहालय और शिक्षकों के लिए अलग कमरे भी तैयार किए गए हैं।पाटन विकासखंड के रानीतराई में भी कॉलेज भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब 4.66 करोड़ रुपए की लागत से बने दो मंजिला भवन में कक्षाओं के साथ भौतिकी और रसायन की प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, प्रशासनिक कक्ष और खुला आंगन बनाया गया है।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैम्प और जल संचयन की सुविधा

जिले के सभी कॉलेज भवनों में दिव्यांग विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रैम्प की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन की सुविधा भी विकसित की गई है, जिससे बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।इन कॉलेज भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत कम होगी। इससे उनके समय और खर्च की बचत होगी। साथ ही निर्माण कार्यों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

जिले में कॉलेज भवनों के विस्तार से उच्च शिक्षा की सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.