समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

दुर्ग, 16 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विज्ञान और नवाचार से जोड़ने की दिशा में पीएम श्री सेजेस कुम्हारी में रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला की शुरुआत की गई। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रोबोटिक्स लैब का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और प्रायोगिक गतिविधियों की जानकारी ली।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/31217102026103856.jpeg

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश सिंह धीर, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजया श्रीवास्तव, आईडीबीआई बैंक के जोनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रयोग के माध्यम से विज्ञान और तकनीक सीखेंगे विद्यार्थी

विद्यालय में रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी रोबोटिक्स और विज्ञान से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं को प्रयोगात्मक गतिविधियों के जरिए समझ सकेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।

प्रयोगशाला विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए, उन्हें तकनीकी विषयों को स्वयं प्रयोग करके सीखने का अवसर प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा तथा वे भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकेंगे।

तकनीकी युग में व्यावहारिक ज्ञान आवश्यक : सोनमणि बोरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने रोबोटिक्स लैब की स्थापना को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और तकनीकी शिक्षा प्रदान करना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि रोबोटिक्स जैसी प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रयोग के माध्यम से सीखने से विद्यार्थियों को विषयों की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर मिलता है। इस प्रकार की पहल उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

आधुनिक शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की पहल

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजया श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला के शुभारंभ को विद्यालय के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी विषयों को समझने, नए प्रयोग करने और अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

अतिथियों ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

प्रयोगशाला के उद्घाटन के पश्चात प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा सहित अन्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला की शुरुआत और पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान, वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.