दुर्ग, 16 अक्टूबर 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणि बोरा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शताब्दी गार्डन में पौधरोपण किया। उन्होंने मौलश्री का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अधिकारियों की बैठक से पहले आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान श्री बोरा ने नगर निगम आयुक्त को शताब्दी गार्डन का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने और इसे सार्वजनिक उद्यान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यान का बेहतर संधारण और विकास होने से आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
पौधरोपण कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी श्री सी.पी. अग्रवाल, अतिरिक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री पुलक भट्टाचार्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त श्री डी. राजपूत तथा एसडीएम दुर्ग श्री सोनाल डेविड ने भी सहभागिता की।
इस दौरान अधिकारियों ने मौलश्री सहित अन्य प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और शहर में सार्वजनिक उद्यानों के बेहतर विकास का संदेश दिया गया।
शताब्दी गार्डन को सार्वजनिक उद्यान के रूप में विकसित करने की पहल से स्थानीय नागरिकों को हरित वातावरण उपलब्ध कराने और शहर की सुंदरता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.