रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
रायपुर में गर्मी का असर रहेगा
राजधानी रायपुर में 16 अक्टूबर को मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है। दिन के समय आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।इससे पहले गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था।
पेंड्रा रोड में सबसे ठंडी रात
प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इन मौसमी प्रणालियों से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी तटीय तमिलनाडु से ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य अरब सागर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के रास्ते एक अन्य ट्रफ गुजर रही है।इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। दक्षिणी जिलों के लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
youtube video link - https://youtube.com/shorts/7yl41plxRWo?si=2RCPNG4reL9tFY_I
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.