दुर्ग, 7 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में “We Will Do It” का संदेश देते हुए देशवासियों से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वरिष्ठ नागरिक सुरेन्द्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन तथा पूर्व विधायक लाभचंद बाफना और सांवला राम डाहरे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। एनसीसी, स्काउट-गाइड और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा को रवाना किया गया। हाथों में प्रतीकात्मक मशाल लेकर निकली यह यात्रा रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से शुरू हुई और मेनोनाइट चर्च मार्ग, बस स्टैंड तथा गांधी चौक से होते हुए पटेल चौक पहुंची।
यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सामूहिक संकल्प दोहराया गया। यात्रा के दौरान शहर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर के बैडमिंटन कोर्ट में आकर्षक और विशाल रंगोली तैयार की गई। ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर बनाई गई इस रंगोली के जरिए भारत की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण की भावना को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग को नोडल संस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम के तहत तैयार की गई विशाल रंगोली को आम नागरिक 8 अक्टूबर को भी बैडमिंटन कोर्ट में देख सकेंगे। आयोजकों के अनुसार यह पहल सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.