रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर देखने को मिला। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने गुरुवार सुबह स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव कर दिया। इस दौरान 60 से अधिक अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि सहायक शिक्षक के रिक्त 2,300 पदों पर नियुक्ति की तारीख जल्द घोषित की जाए। उनका कहना है कि जब तक सरकार नियुक्ति को लेकर स्पष्ट फैसला नहीं लेती और तारीख घोषित नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लगातार प्रदर्शन के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी नाराजगी के चलते अब उन्होंने सीधे शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन को देखते हुए बंगले के आसपास और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के अंदर धरने पर डटे हुए हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
अभ्यर्थियों के मुताबिक, यह लड़ाई केवल नौकरी पाने की नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और उनके आत्मसम्मान से जुड़ी हुई है। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर क्या फैसला लेती है।
youtube link - https://youtube.com/shorts/trD_iemRBKU
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.