दुर्ग, 04 नवम्बर 2026। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल कुमार रजक ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में आज अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका में सुधार एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए।
ग्राम विनायकपुर के किसानों ने अंडा-निकुम मार्ग स्थित तांदुला नदी पुल के किनारे किसानों के आवागमन के लिए अलग सड़क निर्माण की मांग रखी। किसानों ने बताया कि पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं कृषि उपज से भरे वाहनों को पुल पर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा वर्तमान रास्ता संकरा होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। किसानों ने पुल के किनारे उपलब्ध खाली जमीन पर वैकल्पिक सड़क बनाने का आग्रह किया, जिससे कृषि कार्यों के लिए आवागमन आसान और सुरक्षित हो सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को भी आवेदन दिया गया है। मामले में संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को संबंधित निर्माण एजेंसी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी तरह ग्राम धौराभाठा के एक किसान ने रेलवे की खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा पांचवीं एवं छठवीं रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के कारण शेष जमीन तक पहुंचने का रास्ता बंद होने की समस्या से अवगत कराया। किसान ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बाद उनकी जमीन दो हिस्सों में बंट गई है। रेलवे लाइन और समीप स्थित नाले के कारण लगभग दो एकड़ भूमि तक पहुंचने के लिए कोई सार्वजनिक रास्ता उपलब्ध नहीं रह गया है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
किसान ने नाले पर प्रस्तावित रेलवे ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाकर उसे ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों के आवागमन के अनुकूल बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे अधिग्रहण के बाद बची जमीन तक पहुंचना संभव हो सकेगा। साथ ही ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाना संभव नहीं होने की स्थिति में शेष दो एकड़ भूमि को भी रेलवे परियोजना के तहत अधिग्रहित कर उचित मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया। इस मामले में संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम पाटन को स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.