रायपुर में खाद्य विभाग की टीम ने साफ-सफाई और खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच के दौरान चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। जांच में गंदगी और खाद्य सामग्री को सही तरीके से नहीं रखने की बात सामने आई। इसके बाद करीब 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट करवाया गया। साथ ही चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर कम से कम तीन दिन तक दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए।
यह कार्रवाई विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। टीम ने तेलीबांधा इलाके की न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स, स्वीट हट एंड बेकरी और पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों में साफ-सफाई की कमी मिली। खाने-पीने की चीजों को रखने में भी लापरवाही पाई गई, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया।
कई मिठाइयों और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे
जांच के दौरान अधिकारियों ने खोवा, कुंदा, पनीर, बूंदी, बेसन के लड्डू, कलाकंद और छेने से बनी मिठाइयों समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ तय मानकों के अनुसार नहीं पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
खाद्य विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने कहा कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को तय नियमों का पालन करना जरूरी है। लोगों की सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जांच टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान उपायुक्त आशीष यादव, अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचन वर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश राज, संतोष ध्रुव एवं डोमेंद्र ध्रुव मौजूद रहे। विभाग ने बताया कि शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच आगे भी जारी रहेगी।
youtube link - https://youtube.com/shorts/hLb_bJJfJhQ?si=XelLgJyqg8MFXFTr
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.