रायपुर के चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले में एनडीपीएस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 9 आरोपियों में से 3 को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की जेल की सजा सुनाई, जबकि 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। जांच में हिमाचल प्रदेश के कसोल से रायपुर और दिल्ली तक फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। एनडीपीएस कोर्ट ने इस मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, बाकी छह आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। यह फैसला न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने सुनाया।
सरकारी वकील स्वामी शर्मा के अनुसार, आरोपी नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट, शुभम सोनी और आर्यन ठाकरे को दोषी ठहराया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क रायपुर से हिमाचल प्रदेश के कसोल और दिल्ली तक फैला हुआ था। आरोपियों के पास से चरस, एमडीएमए और कोकीन बरामद की गई थी।
जांच के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में शुभम सोनी ड्रग्स की मांग करता था और अभिषेक साहू के जरिए इसकी सप्लाई कराई जाती थी। अभिषेक को हर खेप पर 25 हजार रुपये कमीशन मिलता था। वहीं, आर्यन ठाकरे हिमाचल प्रदेश के कसोल स्थित होटल में मैनेजर के रूप में काम करता था और वहां से ड्रग्स लेकर रायपुर पहुंचाता था।
पुलिस ने 23 सितंबर 2024 को टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार सेक्टर-4 चौक के पास कार्रवाई करते हुए शुभम सोनी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 31.88 ग्राम चरस, 98 एमडीएमए टैबलेट, एक पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया गया था।
वहीं, आर्यन ठाकरे के पास से 65.50 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी। जांच में दिल्ली और हिमाचल से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई।
करीब दो साल तक चले इस मामले में कुल 20 लोगों की गवाही हुई। आखिरकार अदालत ने तीन आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई और छह आरोपियों को बरी कर दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.