समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: UAE से भारत लाए गए विकास अग्रवाल, 30 नवंबर तक EOW रिमांड पर भेजे गए

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को UAE से भारत लाया गया है। शुक्रवार देर रात रायपुर की रिमांड कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उसे 30 नवंबर तक EOW की रिमांड पर सौंप दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, विकास शराब सिंडिकेट में फंड मैनेजर की भूमिका निभाता था। इस मामले में करीब 3,200 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/80528112026103950.jpeg

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उसे रायपुर की रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने 30 नवंबर तक उसकी रिमांड आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को सौंप दी।

दरअसल, ACB कोर्ट में जज की अनुपस्थिति के चलते आरोपी को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था। ACB-EOW ने पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने EOW की मांग स्वीकार कर ली। रात करीब 12:33 बजे EOW के अधिकारी आरोपी को लेकर कार्यालय पहुंचे। सोमवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

UAE से प्रत्यर्पण के बाद भारत पहुंचा विकास

विकास अग्रवाल UAE में बोस्टन नाम की कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसके बाद UAE की एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और CBI, विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के समन्वय से प्रत्यर्पण की कार्रवाई की गई। 27 नवंबर को विकास अग्रवाल को मुंबई एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ EOW की टीम उसे रायपुर लेकर पहुंची। आरोपी को रायपुर लाने के लिए EOW चीफ IG अमरेश मिश्रा के साथ DSP रोशन आहूजा और DSP राहुल शर्मा की टीम पहुंची थी।

बचाव पक्ष ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर उठाए सवाल

कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने भारत और UAE के बीच प्रत्यर्पण संधि तथा प्रत्यर्पण अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी पर उसी अपराध के तहत कार्रवाई और ट्रायल किया जा सकता है, जिसके आधार पर उसे भारत लाया गया है। प्रत्यर्पण के आधार से अलग कोई नया अपराध नहीं जोड़ा जाना चाहिए। बचाव पक्ष ने आरोपी को UAE से भारत लाने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी अदालत में प्रस्तुत करने की मांग की। साथ ही यह आग्रह किया कि पूछताछ के दौरान आरोपी के मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो और एजेंसी के किसी अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को EOW की रिमांड पर सौंप दिया।

शराब सिंडिकेट में फंड मैनेजर की भूमिका का आरोप

जांच एजेंसी के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट में फंड मैनेजर यानी मनीमैन की भूमिका निभाता था। उसे अनवर डेबर का राइट हैंड भी बताया गया है। आरोप है कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों और अधिकारियों के बीच कमीशन की रकम के लेनदेन तथा उसके प्रबंधन में विकास की अहम भूमिका थी। एजेंसी का दावा है कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच शराब वितरण व्यवस्था में हुई कथित गड़बड़ियों से राज्य के खजाने को 1,280 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचा।

2022 में जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट

जांच एजेंसी के अनुसार, विकास अग्रवाल के खिलाफ वर्ष 2022 में गैर-जमानती वारंट जारी करने की कार्रवाई की गई थी। मामले में नवंबर 2024 में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके बावजूद वह भारत में जांच और अदालत की कार्रवाई से दूर UAE में रह रहा था। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया, जिसके बाद UAE में उसकी गिरफ्तारी और भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हुआ।

ED ने मैनपावर और ओवरटाइम घोटाले में भी की थी कार्रवाई

शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर और ओवरटाइम घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के पांच शहरों में छापेमारी की थी। जांच के दौरान रायपुर, धमतरी, राजनांदगांव और बिलासपुर सहित कई स्थानों पर अधिकारियों तथा शराब कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों की तलाशी ली गई। ED की टीम ने संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए थे।

विदेश से अब तक दो आरोपियों का प्रत्यर्पण

छत्तीसगढ़ से जुड़े आर्थिक अपराधों में विदेश में छिपे आरोपियों को भारत लाने की कार्रवाई भी तेज हुई है। महादेव सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर और शराब घोटाला मामले में विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को विदेश से भारत लाया जाना जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। वहीं, शराब घोटाला मामले में प्रमुख आरोपी फिलहाल अलग-अलग कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे हैं। कुछ आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य मामलों में कई आरोपी रायपुर जेल में बंद हैं।

आखिर क्या है छत्तीसगढ़ का 3,200 करोड़ रुपये का शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच ED और ACB-EOW कर रही हैं। ED ने इस मामले में ACB में FIR दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच के दौरान घोटाले का अनुमानित दायरा बढ़कर करीब 3,200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जांच के शुरुआती चरण में 2,161 करोड़ रुपये और बाद में 2,883 करोड़ रुपये के आंकड़े सामने आए थे। आरोप है कि शराब सिंडिकेट के जरिए करीब 1,200 से 1,280 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई। ED की जांच के मुताबिक, तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के अधिकारी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर डेबर से जुड़े सिंडिकेट के जरिए कथित तौर पर इस घोटाले को अंजाम दिया गया था। ED अब तक करीब 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क या जब्त कर चुकी है।

अब विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद EOW उससे शराब सिंडिकेट के वित्तीय लेनदेन, कथित कमीशन नेटवर्क और इस पूरे मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी।

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.