छत्तीसगढ़ के बालोद में एक 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, छात्रा पर हमला उसके पुराने परिचित ने अपने दोस्त के जरिए करवाया। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यश सोनकर और उसके साथी करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आमापारा आत्मानंद स्कूल के पास सिंचाई कॉलोनी इलाके में उस पर एसिड फेंका गया। हमले में छात्रा के चेहरे, आंख के आसपास और शरीर के दाहिने हिस्से पर गंभीर जलने की चोटें आई हैं।कोचिंग में साथ पढ़ते थे, डेढ़ साल से था संबंधपुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों ने साथ में कोचिंग की थी। करीब डेढ़ साल से उनके बीच संबंध होने की बात सामने आई है। आरोपी छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसे संदेह था कि वह दूसरे युवकों से भी बातचीत करती है।
इसी शक और नाराजगी के चलते उसने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर छात्रा पर हमला करने की योजना बनाई।पहले भी हमले की कोशिश की गई थीपुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लैब में इस्तेमाल होने वाला करीब 500 एमएल सल्फ्यूरिक एसिड 26 सितंबर को दुर्ग से खरीदा था। 27 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान हमला करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उस समय आरोपी खुद ही झुलस गया और योजना टल गई।इसके बाद 5 अक्टूबर को छात्रा पर हमला किया गया। वारदात में इस्तेमाल किए गए एसिड का बचा हुआ हिस्सा पुलिस ने जब्त कर लिया है।
दोस्त को बुलाकर सौंपी थी जिम्मेदारीजांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने अपने बचपन के दोस्त को भैरमगढ़ क्षेत्र से बालोद बुलाया था। पुलिस के अनुसार, हमले से पहले उसने अपने दोस्त को एसिड दिया और छात्रा की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।
इसके बाद छात्रा के लाइब्रेरी से लौटने के दौरान मौका देखकर उसके चेहरे पर एसिड फेंका गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दूसरे आरोपी को कोंडागांव से पकड़ लिया।छात्रा को गंभीर चोटें, अस्पताल में इलाज जारीएसिड गिरते ही छात्रा तेज जलन के कारण चीखने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, उसके शरीर के दाहिने हिस्से के साथ चेहरे और आंख के आसपास भी गंभीर चोटें आई हैं।छात्रा ने एमए की पढ़ाई पूरी कर ली है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया
कोर्ट में आरोपियों को लेकर भारी विरोधमंगलवार शाम आरोपियों को बालोद कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस लेकर पहुंची तो पेटल मैदान के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन रोककर विरोध जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर रंग फेंका और उन्हें जूते की माला पहनाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट की कोशिश भी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है।छात्र-छात्राओं ने करीब डेढ़ घंटे तक न्यायालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
वकीलों ने भी केस नहीं लड़ने की बात कही
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के आसपास लोगों को जाने नहीं दिया। शाम को जब दोनों को जेल ले जाया जा रहा था, तब भी पुलिस को रास्ता बदलना पड़ा। उन्हें कोर्ट के पीछे के रास्ते से दूसरे वाहन में बाहर निकाला गया।इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने आरोपियों का केस नहीं लड़ने की बात भी कही।आरोपी के पिता भी पुलिस विभाग में पदस्थपुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीखुर्द गांव का रहने वाला है और आमापारा में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता मानपुर-मोहला जिले में पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।
घटना से करीब एक सप्ताह पहले उसने अपने बचपन के दोस्त को बालोद बुलाया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हमले से पहले अपने दोस्त की महिला मित्र से कथित रूप से शादी भी की थी।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। घटनास्थल को सील कर जांच की गई और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने रायपुर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
youtube link - https://youtube.com/shorts/Rmp_jkH-5P8?si=ZzpBmYcvVwCev-os
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.