दुर्ग, 6 अक्टूबर 2026। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में विद्यार्थियों को नवाचार और सामाजिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान नवाचार परिषद (IIC) की ओर से आयोजित यह सत्र महाविद्यालय के टैगोर हॉल में हुआ, जिसमें 81 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में IIC संयोजक डॉ. राकेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कहा कि युवाओं को समाज के सामने मौजूद चुनौतियों को समझकर उनके लिए नए और उपयोगी समाधान विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को चैलेंज की प्रकृति, पात्रता संबंधी नियमों और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
बताया गया कि सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, दुर्ग द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न सामाजिक एवं तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े नवाचारों को शामिल किया गया है। इनमें कृषि, कानून व्यवस्था एवं साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, शहरी विकास, स्वास्थ्य सेवा, रक्षा तकनीक, ऊर्जा-पर्यावरण एवं जलवायु, अधोसंरचना एवं परिवहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीक तथा शिक्षा एवं रोजगार शामिल हैं।
चैलेंज के तहत कुल 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रत्येक क्षेत्र में पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा और प्रत्येक विजेता को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों में एक महिला नवाचारकर्ता, 21 वर्ष से कम आयु का एक प्रतिभागी तथा तीन ओपन कैटेगरी के विजेता शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों के लिए 17 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2026 को नागपुर में प्रस्तावित है। इच्छुक प्रतिभागी sevainnovationchallenge.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित तकनीकी सहायता के लिए +91 91377 78135 पर संपर्क अथवा support@sevainnovationchallenge.in पर ई-मेल किया जा सकता है।
जागरूकता सत्र के दौरान विद्यार्थियों को 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आईसीएआई भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित होने वाली नवाचार कार्यशाला में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के संस्थान नवाचार परिषद ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस पहल से जुड़कर अपने नवाचारी विचारों को प्रतियोगिता के माध्यम से आगे लाने की अपील की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.