15/08/2023 कोण्डागांव पुलिस ने जुआ खेलते 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार। थाना धनोरा क्षेत्र में जुआ में दांव लगाते  आरोपियों/फड़ से 990 रूपये एंव 09  मोटर सायकल किया गया जप्त।        

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार (भा. पु. से.) के द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने  आदेश दिया गया है

दिनांक 15.08.2023 के थाना धनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटगांव जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री वाय. अक्षय कुमार (भा पु से.)  के आदेश से एडिशनल एसपी श्री दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल श्री  भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में साइबर सेल कोंडागांव  एवं थाना धनोरा के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 990 रु नगदी रकम, 09 मोटर साइकिल एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है।आरोपियों का कृत्य धारा 3 सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 41/2023 पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  आरोपी गणों का नाम।   (1) संदीप प्रधान पिता गिरधारी लाल प्रसाद साकिन धनोरा बाजार पारा (2) संतोष नेताम पिता हिरा सिंह नेताम साकिन धनोरा आंचला पारा (3) नरेश पद्दा पिता विक्रम पद्दा साकिन कोरकोटी।          

संपूर्ण कार्यवाही में थाना धनोरा के  उपनिरीक्षक वकील कुरैशी, प्रधान भुपेन्द्र साहू, आरक्षक हदय बघेल, मानकु नेताम, महराम चिरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।                    

इसे भी पढ़िए -   कोंडागांव:मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तहत बच्चों का होगा टीकाकरण

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *