कला जत्थों ने नृत्य एवं नाटकों के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी

कोण्डागांव, 11 अगस्त 2023/ राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसम्पर्क विभाग द्वारा बंधातालाब के सामने फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन 09 से 11 अगस्त तक किया गया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन की योजनाओं की फोटो छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। इस प्रदर्शनी में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को वीडियो के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस प्रदर्शनी के साथ कला जत्था दल द्वारा रंगारंग नृत्यों एवं नाटकों का प्रदर्शन सायं काल में किया जा रहा है जिसके माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। बंधा तालाब में घूमने आने वाले लोग लगातार कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं। मनोरंजन के साथ शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए -   कोंडागांव:जिला पंचायत अध्यक्ष ने होनहेड से मातेंगा मार्ग का किया भूमिपूजन ,22.81 करोड़ रुपये लागत की 14.25 किलोमोटर लंबी सड़क का होगा निर्माण

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *