रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान नया रायपुर में आज भारतीय वायुसेना की ओर से भव्य एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वायुसेना के जांबाज जवान आसमान में अपने अद्भुत कौशल और साहस का प्रदर्शन करेंगे। सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाले इस शो में पैराशूट जंप से लेकर हेलिकॉप्टर के रोमांचक करतब देखने को मिलेंगे।
एयर शो में आकाशगंगा स्काईडाइविंग टीम के 8 प्रशिक्षित जवान करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से C-295 विमान के जरिए पैराशूट से छलांग लगाएंगे। इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से जवान रस्सी के सहारे जमीन पर उतरने का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का एक बड़ा आकर्षण वायुसेना की सारंग टीम होगी। इस टीम के पांच हेलिकॉप्टर एक साथ आसमान में उड़ान भरकर करीब 10 तरह के शानदार करतब दिखाएंगे। इस दौरान हेलिकॉप्टर सफेद धुएं के जरिए आसमान में दिल की आकृति बनाएंगे। इसके अलावा डायमंड और इंडिया फॉर्मेशन भी देखने को मिलेंगे।
सारंग टीम के हेलिकॉप्टर डॉल्फिन की तरह ऊपर-नीचे उड़ान भरने के साथ एक-दूसरे के सामने से गुजरने जैसे हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे। वहीं, स्प्लिट फॉर्मेशन के दौरान पांचों हेलिकॉप्टर अचानक अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरेंगे।
इस आयोजन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नया रायपुर में करीब 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।
एयर शो के माध्यम से लोगों को भारतीय वायुसेना की ताकत, जवानों के प्रशिक्षण और उनके विशेष अभियानों की जानकारी मिलेगी। साथ ही युवाओं को वायुसेना में करियर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
यह एयर शो राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहने वाला है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.