दुर्ग। संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय दुर्ग में पदस्थ उप संचालक श्री देवेन्द्र कुमार चौबे के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने 42 वर्ष 9 माह तक शासकीय सेवा में रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण से विशिष्ट पहचान बनाई।
श्री चौबे ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय में पिछले पांच वर्षों से कार्यरत रहते हुए उन्होंने संभाग के विभिन्न कार्यालयों से संबंधित पेंशन प्रकरणों तथा वेतन निर्धारण के जटिल मामलों का तत्परता से निराकरण किया।
उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए और उनके अनुशासित कार्य व्यवहार, सहयोगात्मक स्वभाव तथा शासकीय दायित्वों के प्रति समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री कैलाश साहू ने श्री चौबे के 42 वर्ष 9 माह के सेवाकाल, विभिन्न विभागों में उनकी पदस्थापना और उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री चौबे का अनुभव और कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सहकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
इस अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक श्री विवेक कुमार मिश्रा सहित ममता अवस्थी, नीतू पाण्डेय, कृष्णकांत खरांशु, हिना सिंह गुप्ता, सादिक उल मलिक, मनीष मिश्रा, शशि दुबे, अशोक राठौर, संतोष कुमार सोनी एवं खम्हन सिंह गोआर्य ने अपने विचार व्यक्त किए और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में संभागीय कार्यालय, जिला कोषालय, कोषालय कर्मचारी संघ, बीईओ कार्यालय दुर्ग, एसपी कार्यालय एवं सीएमएचओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, श्री चौबे के परिजन और मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ शासकीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.