दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-2 स्थित भिलाई विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन 31 अक्टूबर को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच संभागों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा के लगभग 468 छात्र-छात्राओं ने नेटबॉल और कराते स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री के.वी. राव रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री जे.एस. धीर, क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा संभाग दुर्ग श्रीमती कल्पना स्वामी, सहायक क्रीड़ा अधिकारी रायपुर छाया प्रकाश राव, सहायक संचालक दुर्ग श्री अमित घोष सहित पांचों जोन के दल प्रबंधक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी।
नेटबॉल में दुर्ग जोन दोनों वर्गों में अव्वल
नेटबॉल के 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग जोन ने प्रथम, रायपुर जोन ने द्वितीय और बस्तर जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में भी दुर्ग जोन ने पहला स्थान हासिल किया। रायपुर जोन दूसरे और बिलासपुर जोन तीसरे स्थान पर रहा।
कराते में भी दुर्ग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
कराते प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग जोन प्रथम, रायपुर जोन द्वितीय और बिलासपुर जोन तृतीय स्थान पर रहा। 14 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग जोन ने पहला, बस्तर जोन ने दूसरा और बिलासपुर जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग जोन प्रथम, रायपुर जोन द्वितीय और बिलासपुर जोन तृतीय रहा। जबकि 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर जोन ने प्रथम, बिलासपुर जोन ने द्वितीय और दुर्ग जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
19 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग जोन ने पहला, बिलासपुर जोन ने दूसरा और रायपुर जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर जोन प्रथम, बिलासपुर जोन द्वितीय और दुर्ग जोन तृतीय स्थान पर रहा।
छह वर्गों में प्रथम स्थान के साथ जनरल चैंपियन बना दुर्ग
पूरी प्रतियोगिता में दुर्ग जोन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेटबॉल के बालक एवं बालिका 17 वर्ष वर्ग तथा कराते के बालक एवं बालिका 14 वर्ष, बालक 17 वर्ष और बालक 19 वर्ष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस तरह दुर्ग जोन ने कुल छह वर्गों में जीत दर्ज कर जनरल चैंपियनशिप अपने नाम की।
आयोजन को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षकों की अहम भूमिका
चार दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन में दुर्ग जिले के लगभग 100 व्यायाम शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, आयोजन समिति एवं सहयोगी कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के श्री पी.जे. सेबास्टियन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी दुर्ग ने अतिथियों, पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के संदेश के साथ हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.