रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 4 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सात शहरों में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 34 हजार 604 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
रायपुर और बिलासपुर में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र
भर्ती परीक्षा के लिए रायपुर और बिलासपुर में छह-छह केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, दुर्ग और भिलाई में चार-चार, जगदलपुर में दो तथा चांपा और सरगुजा में एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी प्रवेश पत्र में दी गई है।
तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
100 प्रश्नों के लिए मिलेंगे 100 अंक
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न होंगे और कुल अंक 100 निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद मॉडल उत्तर जारी किए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य
लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखना होगा।परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपने प्रवेश पत्र में दर्ज केंद्र का पता, परीक्षा की पाली, रिपोर्टिंग समय और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.