समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर से जिला स्तर पर राज्योत्सव, मंत्रियों और सांसदों को सौंपी गई मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके तहत अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में शामिल होकर राज्योत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं, 1 से 3 नवंबर तक सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/38628102026085134.jpeg

इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। आयोजन के दौरान सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने का अवसर मिलेगा। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित करने की योजना है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को मुख्य अतिथियों के निर्धारण से संबंधित आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिलासपुर में अरुण साव, दुर्ग में विजय शर्मा करेंगे शिरकत

जारी आदेश के मुताबिक, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल होंगे।अन्य जिलों में रायगढ़ के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सरगुजा के लिए रामविचार नेताम, कांकेर के लिए केदार कश्यप, कोरबा के लिए लखनलाल देवांगन और जशपुर के लिए श्याम बिहारी जायसवाल को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में गजेंद्र यादव और बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सांसदों और विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

राज्योत्सव के लिए सांसदों और विधायकों को भी अलग-अलग जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज और महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे।वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग, सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया है।इसके अलावा कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे।

तीन दिनों तक रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन

राज्योत्सव के मद्देनजर 1 से 3 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सरकारी भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग अपने बजट से व्यवस्था करेंगे।कार्यक्रम स्थलों पर सरकारी विभाग अपनी उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से देंगे। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सरकार ने जिला प्रशासन को आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस आयोजन के जरिए प्रदेश की विकास उपलब्धियों को सामने लाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्थानीय कला को भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.